नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन को गलत ठहराया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने महान्यायवादी मुकुल रोहतगी और सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार की आलोचना की।
स्वामी ने ट्वीट किया, “यह समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए नया अटार्नी जनरल (एजी) और सॉलिसीटर जनरल (एसजी) पाने का है।”
उन्होंने आगे लिखा है, “हम नए एजी और एसजी के साथ उत्तराखंड मामला जीत सकते हैं। हमलोगों ने इन दोनों को अरुणाचल प्रदेश में अलग रखा और जीते।”
dharmpath.com dharmpath