देहरादून, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हो रही है और नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मौसम विभाग ने अधिक बारिश की संभावना जताई है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराकाशी में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण गंगोत्री राजमार्ग चार स्थानों -लालधंग, मल्ला, हेल्गु गढ़ी और गंगनानी- पर बंद कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हरिद्वार में गंगा 292.65 मीटर पर बह रही है। अधिकारी ने कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा और रानीखेत में भी बारिश की संभावना है।
धारचुला में काली नदी खतरे के निशान से महज दो मीटर नीचे बह रही है। तोरी और सरयू नदियां भी उफान पर हैं और खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं।
dharmpath.com dharmpath