उत्तराखंड समेत छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव (By-Elections 2023) होंगे. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है. चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे. उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. आयोग के अनुसार, त्रिपुरा की दो सीट तथा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे तथा मतगणना आठ सितंबर को होगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493