उत्तर कोरिया ने सीमा पर आग्नेयास्त्रों की तैनाती बढ़ाई

सियोल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने पश्चिमी सीमा क्षेत्र के निकट हुई गोलाबारी के बाद दक्षिण कोरिया की सीमा से लगने वाली अपनी सीमा के अग्रिम मोर्चे पर और आग्नेयास्त्रों को तैनात किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सुरक्षा बलों ने दक्षिण में अपने अग्रिम मोर्चो पर और अधिक आग्नेयास्त्रों को तैनात किया है, जहां पहले से ही 240 मिलीमीटर मल्टिपल रॉकेट लांचर तथा 170 मिलीमीटर होवित्जर तोपें तैनात हैं।

दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ सीमा पर लाउडस्पीकर से 10 अगस्त को दुष्प्रचार फिर से शुरू किए जाने के बाद गुरुवार को दोनों देशों के बीच गोलाबारी हुई। इसके बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से लगती अपनी सीमा पर आग्नेयास्त्रों की तैनाती बढ़ा दी है।

उत्तर कोरिया सीमा पर दक्षिण कोरिया द्वारा फिर से शुरू किए गए दुष्प्रचार को युद्ध की घोषणा मानता है।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह सीमाई इलाके से प्रसारण उपकरणों को 48 घंटे के अंदर हटाए या सैन्य कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493