Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उत्तर प्रदेश में गुनगुनी धूप

उत्तर प्रदेश में गुनगुनी धूप

लखनऊ, 7 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के आसपास के जिलों में शनिवार सुबह गुनगुनी धूप रही। तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में धूप रहेगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, कानपुर में 19़1 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, इलाहाबाद में 24 डिग्री और झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में गुनगुनी धूप Reviewed by on . लखनऊ, 7 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के आसपास के जिलों में शनिवार सुबह गुनगुनी धूप रही। तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हुआ ह लखनऊ, 7 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के आसपास के जिलों में शनिवार सुबह गुनगुनी धूप रही। तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हुआ ह Rating:
scroll to top