बिहार में तापमान में गिरावट जारी

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह धूप रही। तापमान में गिरावट जारी है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, शनिवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, गया में 16.6 डिग्री, भागलपुर में 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, गया में 31.9 डिग्री तथा पूर्णिया में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493