लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही चटख धूप है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, इलाहाबाद में 19 डिग्री, कानपुर में 15 डिग्री और झांसी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath