लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की सम्भावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, पिछले 24 घटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तेज धूप से तापमान में इजाफा होगा और दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 21.5 डिग्री, गोरखपुर में 22.6 डिग्री, झांसी में 23 डिग्री और गोरखपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath