Hamirpur: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 28 मई की रात आई तूफानी आंधी ने जमकर कहर बरपाया है. भीषण तूफान के कारण हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई. अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.
dharmpath.com dharmpath