उत्तर प्रदेश में तेज धूप खिली

लखनऊ, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से ठंडक का एहसास हो रहा है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने दिन भर धूप खिलने, 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, झांसी का 9.5 डिग्री और इलाहाबाद का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493