उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी। कुछ जगहों पर हल्के बादलों का असर भी दिखाई देगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनमत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 21.2 डिग्री, गोरखपुर में 22.1 डिग्री और इलाहाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493