पाकिस्तान की जेआईटी पठानकोट रवाना, विरोध-प्रदर्शन के आसार

पठानकोट, 29 मार्च (आईएएनएस)। पठानकोट स्थित भारतीय सैन्य के हवाईअड्डे(आईएएफ) पर हुए हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम (जेआईटी) मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तरी पंजाब के इस शहर के लिए रवाना हो गई। पंजाब के विपक्षी दलों ने जेआईटी दौरे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

जेआईटी सदस्य रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे और देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों के साथ कई बैठकें की। जेआईटी सदस्य मंगलवार सुबह अमृतसर के लिए रवाना हो गए।

पूर्व में विपक्षी राजनीतिक दलों के पाकिस्तानी जांच टीम के दौरे का विरोध करने की धमकी देने के चलते यहां आईएएफ के इर्दगिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आईएएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने हवाईअड्डे की बैरिकैडिग कर दी है। घटनास्थल के चारों तरह टेंट वॉल खड़ी कर दी है। जेआईटी सदस्यों को कुछ भी नहीं दिख पाएगा। हवाईअड्डे के एक खास हिस्से में स्थित एक खास गेट के जरिए एंट्री होगी।”

पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक(डीआईजी) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एनआईए पाकिस्तान की जेआईटी को उस मुठभेड़ स्थल पर ले जाएगी।

उन्होंने कहा, “टीम को मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचाया जाएगा।”

वहीं, रक्षा मंत्री मनोहर पíरकर ने सोमवार को पणजी (गोवा) में कहा था कि पाकिस्तानी टीम को सिर्फ घटनास्थल तक ले जाया जाएगा। उन्हें हवाईअड्डे के ऑपरेशनल एरिया में नहीं जाने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पिछले साल 27 जुलाई को पठानकोट स्थित भारतीय सेना के हवाईअड्डे पर हमला किया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493