लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और लू चलेगी। दिन में वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 65 फीसदी के आसपास दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर में 26.4 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री, झांसी में 26.5 डिग्री, इलाहाबाद में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath