नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। अब तक के नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो वार्ड पर जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) दोनों चार-चार वार्डो में आगे चल रही हैं।
शालीमार बाग से भाजपा के बी.एम. भंडारी 1,451 वोटों से जीत गए हैं, जबकि नवादा से कृष्ण गहलोत 4,883 वोटों से जीते हैं।
खिचड़ीपुर, कमरुद्दीन नगर, मुनिरका व झिलमिल वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि आप के उम्मीदवार मटियाला, तेहखंड, बल्लीमारान व विकास नगर वार्ड में आगे चल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath