उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप है। तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप के कारण तापमान में मामूली वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके कारण 11 से 13 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ सामान्य बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 18 डिग्री, कानपुर में 19़ 5 डिग्री, इलाहाबाद में 20़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493