पटना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप है। तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को पटना में न्यूनतम तापमान 20़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी के अलावा गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 20़ 3 डिग्री तथा पूर्णिया का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया में 37़ 5 डिग्री और पूर्णिया में 34़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath