उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप रही, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और उछाल आने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप तेज रहेगी। उमस और बढ़ेगी। दिन में कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बदली का असर भी दिखाई देगा।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.1 डिग्री, गोरखपुर में 23.1 डिग्री, झांसी में 25.3 डिग्री और इलाहाबाद में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी। सोमवार को 90 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493