लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में रविवार सुबह धूप तेज होने से उमस का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव न आने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 24.2 डिग्री, गोरखपुर में 20 डिग्री, झांसी में 25 डिग्री और इलाहाबाद में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath