भोपाल, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप चटख रही। लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह आसमान एकदम साफ रहा। लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ीं, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जाहिर की है।
राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर में 22.6 डिग्री, ग्वालियर में 27.4 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, इंदौर में 33.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath