लखनऊ, 3 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह धूप रही, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम एकदम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार हैं।
निदेशक ने कहा कि सुबह और शाम में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.1 डिग्री, गोरखपुर में 23 डिग्री, कानपुर में 22.4 डिग्री और इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath