मप्र में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के आसार

भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार सुबह मौसम साफ और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। वहीं उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं में भी कमी आएगी। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी उछाल आएगा।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, इंदौर में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 16.6 डिग्री और जबलपुर में 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 33 डिग्री और जबलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493