लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप रहेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत तक धूप का असर और कम हो जाएगा, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.1 डिग्री, कानपुर में 23 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री और इलाहाबाद में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath