उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 2 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि आज दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.4 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23.3 डिग्री और इलाहाबाद का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493