पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास फेरबदल नहीं होने और तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 19.5 डिग्री और भागलपुर का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.1 डिग्री और पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath