लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath