पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कई जिलों में हल्की व तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, गया का 32.8 डिग्री और पूर्णिया का 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 20.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath