उत्तर प्रदेश में वास्को डी गामा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 3 की मौत

लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को वास्को डी गामा एक्सप्रेस के बेपटरी होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए।

पटना जा रही इस रेलगाड़ी के 13 डिब्बे शुक्रवार तड़के 4.18 बजे चित्रकूट जिले के मानिकपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी ैह।

कानून एवं व्यवस्था के एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि रेलवे ट्रैक में टूट-फूट की वजह से रेलगाड़ी बेपटरी हुई।

इलाहाबाद से एक मेडिकल ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई है।

दो मृतकों की पहचान दीपक पटेल और उनके पिता राम स्वरूप के रूप में की गई है, जो बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493