उत्तर प्रदेश में सड़क हादसा, 9 मरे

लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुरुवार को एक वाहन की ट्रक से हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन 22 लोगों से खचाखच भरी थी। सवार लोग होली खेलने के बाद घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना घटी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक है।

दुर्घटना सिकंदराबाद इलाके के पीर बिबयानी में हुई।

मृतकों की पहचान विपीन, नरेश, मंजू, योगेंद्र, बब्लू, मांगेराम, सन्नी, कशीश व मीनू के रूप में हुई है।

जिला अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को कानून के मुताबिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493