उत्तर प्रदेश में 65 वर्षीया से सामूहिक दुष्कर्म, मौत

लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 65 वर्षीया महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि महिला की मौत दुष्कर्म के बाद बहुत ज्यादा खून बहने से हुई है।

घटना गाजीपुर में चट्टी के करीब हुई। मामला सोमवार को उस वक्त सामने आया, जब एक घर के पास से गुजर रहे राहगीरों ने मदद के लिए अंदर से किसी महिला की चीख सुनी। वे जब घर में दाखिल हुए तो वहां उन्होंने एक अर्ध नग्न महिला को खून से लथपथ पाया।

पुलिस ने बताया कि महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटनास्थल से शराब की चार बोतलें, गिलास और कुछ अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493