बिहार में नक्सलियों ने 2 वाहन फूंके

गया, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों ने सोमवार की रात सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के शिविर पर हमला कर दो वाहनों में आग लगा दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि करमौनी-शेरघाटी सड़क का निर्माण करा रही कंपनी हरिओम-सत्यचंडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मानसीडीह गांव स्थित शिविर पर सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोल दिया और मजदूरों को भगाकर वहां खड़े दो हाईवा ट्रकों को फूंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सलियों ने लेवी (जबरन पैसा वसूली) नहीं मिलने के कारण इस घटन को अंजाम दिया।

कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493