मप्र में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह बफीर्ली हवाओं की वजह से ठिठुरन रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में घना कोहरा छाने व शीतलहर जारी रहने की आशंका जताई है।

उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से राज्य में ठिठुरन बनी हुई है। मंगलवार सुबह तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। रीवा, जबलपुर, सागर व शहडोल में शीतलहर जारी रहेगी।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, इंदौर में 11.9 डिग्री, ग्वालियर में 5.5 डिग्री तथा जबलपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री, इंदौर में 23.2 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री तथा जबलपुर में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493