बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं

पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में पछुआ हवा चल रही है। दोपहर के बाद धूप तो निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवा भी चल रही है। मंगलवार सुबह भी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की बात कही है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक राम कुमार गिरी ने बताया, “पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी। पछुआ हवा आठ से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। इसलिए ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।”

पटना से अलग, मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.4 डिग्री, गया का 18.5 डिग्री और पूर्णिया का 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493