उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में 4 की मौत

मेरठ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मेरठ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य एक दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना बेगमपुल के पास शारदा रोड पर करीब मध्य रात्रि में हुई। एक मिनी ट्रक ने एक राहगीर को कुचल दिया और तेज रफ्तार से दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।

मिनी ट्रक ने मांस आपूर्ति करने वाले एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिसके बाद कैंटर पलटकर एक अन्य टेम्पो से जा टकराई, जिससे टेम्पो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे से गुस्साई भीड़ में दो घंटे से ज्यादा समय तक दिल्ली मार्ग को जाम कर दिया।

जिला प्रशासन में मारे गए लोगों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये व घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

एक अधिकारी ने कहा कि मिनी ट्रक का चालक फरार है। मृतकों की अभी शिनाख्त की जानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493