मप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

भोपाल, 30 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को बादल छाने से मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए है, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार है।

राज्य में बौछारें पड़ने और बादलों के छाने से मौसम राहत भरा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर का 21.9 डिग्री, ग्वालियर का 23.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 30.4 डिग्री और जबलपुर का 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493