उत्तर प्रदेश : हवा की रफ्तार घटी, पारा में मामूली वृद्धि

लखनऊ ,5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में ठंडी हवाओं की रफ्तार पहले से कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रफ्तार कम होने से पारे में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गलन अभी भी बरकरार रहेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, पूरे सप्ताह गलन बनी रहेगी और धूप नहीं के बराबर रहेगी। इस सप्ताह के बाद तापमान में इजाफा होगा और ठंडक थोड़ी कम होगी। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, कानपुर का 7.5 डिग्री, इलाहाबाद का 6.4 डिग्री, झांसी का 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की वजह से हालांकि कई जगहों पर सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। लगभग डेढ़ दर्जन रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से कैफियत एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, मथुरा छपरा एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस सहित कई रेलगाडियां नियत समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493