बिहार में कड़ाके की ठंड, पारा 3.8 डिग्री तक लुढ़का

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। राज्य में पछुआ हवा ने जहां गलन बढ़ा दी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की हुई है। गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, भागलपुर का 4.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है, “अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के करीब सभी क्षेत्र रात ढलते ही कोहरे की चादर से ढंक जाएंगे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गलन बनी रहेगी।”

पटना में गुरुवार के अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493