दिल्ली में कोहरे से ट्रेन व उड़ानें प्रभावित

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को कोहरे की वजह से ट्रेनों व उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा।

राजधानी में सुबह दृश्यता 300 मीटर रही।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर कम दृश्यता की वजह से उड़ानों के संचालन में बाधा आई और कम से कम 15 उड़ानों में देरी हुई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से रेलवे को 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 62 ट्रेनों के संचालन में देरी हुई व 20 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा।

सुबह 5.30 बजे दृश्यता 300 मीटर रही, जिसमें बाद में सुधार हुआ व सुबह 8.30 बजे यह दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493