उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल को 350 करोड़ का राजस्व हासिल

डीआरएम एसके अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में अप्रैल से अक्टूबर तक की अवधि में यात्री परिवहन से मंडल ने 350 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है, जो गत वर्ष इस अवधि से प्राप्त राजस्व रुपये 327.94 करोड़ से 6.71 प्रतिशत अधिक है। अन्य कोचिंग आय से 42.54 करोड़ रुपये का अर्जन किया गया, जो कि गत वर्ष की इस अवधि में प्राप्त अर्जन 25.90 करोड़ रुपये से 64.25 प्रतिशत अधिक है। टिकट चेकिंग के पेनाल्टी केसों से 9.82 रुपये करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।

डीआरएम ने बताया कि अक्टूबर माह में सांसद निधि से बेंचे लगवाने का काम भी चल रहा है। तालबेहट स्टेशन स्थित छावनी परिसर में सैन्य कर्मियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन काउंटर खोला गया है। बीते 5 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन तथा 10 सितंबर को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन वर्ष के लिए मैकेनाइज्ड क्लीनिंग कार्य का ठेका आवंटित किया गया।

रेलवे प्लेटफार्म नंबर 5 पर वॉशेवल एप्रोन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा प्लेटफार्म क्रमांक 7 पर स्थित 3 टॉयलेट का पुनरुद्धार का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई भी बढ़ाइ गई है।

डीआरएम ने बताया कि रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए मंडल के सभी रिटायरिंग रूम की बुकिंग ऑनलाइन इंटरनेट द्वारा सुविधा शुरू हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493