उप्र : छात्रा की हादसे में मौत पर बवाल

पुलिस के अनुसार, मनकापुर के बंदरहा गांव निवासी 10 साल की प्रेमशीला सुबह एपी इंटर कालेज जा रही थी। मनकापुर के पास एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

हंगामे व आगजनी की खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख लोग और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हालात किसी तरह सामान्य हुए।

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493