नई दिल्ली: सनातन धर्म (Sanatan Dharma) संबंधी टिप्पणी के दो दिन बाद पुलिस ने तमिलनाडु (Tamilnadu) के राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है. फिलहाल उनके सरकारी आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म को खत्म करने की उनकी टिप्पणी पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्टालिन के टिप्पणी पर कई संगठनों ने भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था.
dharmpath.com dharmpath