नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने नए साल की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई दी।
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने नए साल की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई दी।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं नए साल 2016 के आगमन पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस खुशी के अवसर पर हम सामूहिक रूप से एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण समाज निर्माण की दिशा में खुद को समर्पित करने का संकल्प करते हैं। नया साल हमारे जीवन में शांति और खुशी लाए।”
dharmpath.com dharmpath