उपराष्ट्रपति पटना पहुंचे, जाएंगे नालंदा विश्वविद्यालय

पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपनी दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में गुरुवार को पटना पहुंचे और यहां से सीधे नालंदा के राजगीर के लिए रवाना हो गए।

उपराष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय जाएंगे और वहां छात्रों से मुलाकात करेंगे। इस साल विभिन्न देशों के 128 विद्यार्थी यहां नामांकित हुए हैं। उपराष्ट्रपति प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेषों को भी देखने जाएंगे। इसके बाद वह पटना लौट आएंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

उपराष्ट्रपति के पटना हवाईअड्डे पर राज्यपाल डॉ. रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493