दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने जान दी

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को एक युवक ने सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर कूदकर जान दी।

युवक की पहचान दक्षिण दिल्ली के साकेत निवासी अमित तलवार (34) के रूप में की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 8.50 बजे हुई, जब जहांगीरपुरी की ओर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आई ही थी कि युवक उसके आगे कूद गया।

उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि युवक प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ा था। वह अचानक कूद गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के चलते मेट्रो सेवा थोड़ी देर बाधित रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493