नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग अगामी छह दिसंबर को ‘सूचना के अधिकार’ पर 12वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय सूचना आयोग ने गत वर्ष सात-आठ नवंबर को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन का आयोजन सूचना के अधिकार अधिनियम, 2015 की स्मृति में और देश में सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी के लिए किया गया है। सम्मेलन में सभी राज्यों के सूचना आयुक्त और देश भर के साझेदार भाग लेंगे।
dharmpath.com dharmpath