उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को बधाई दी

पटना, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद मंगलवार राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से सोमवार को अलग हुए रालोसपा के अध्यक्ष कुशवाहा ने बिना किसी का नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और राहुल गांधी को बधाई दी।

कुशवाहा ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र में हमेशा जनहित की ही जीत होती है। जुमलेबाजी की पोल एक दिन खुल ही जाती है। जीत के लिए राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत बधाई।”

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा ने करीब साढ़े चार साल राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

राजग से अलग होने की घोषणा के दौरान कुशवाहा ने राजग में उचित सम्मान नहीं मिलने की बात कही और केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493