श्रीनगर, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादी हमले में तीन पुलिस अधिकारी शहीद हो गए और चार सर्विस राइफल भी चोरी हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
जैनपोरा गांव में एक पुलिस पिकेट को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा में लगाया गया था, जिस पर हमला हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।”
तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath