लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में ‘लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन’ मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रही है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों और आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है
इस आयोजन का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति या हवाई हमले जैसी आपदा के समय नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखना और आम जनमानस को जागरूक करना है. इस महत्वपूर्ण आयोजन की पूर्व तैयारी के लिए बुधवार को मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक सीपी सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
इस बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन और नगर निकाय जैसे विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभ्यास की सफलता पूरी तरह से विभागों के बीच आपसी तालमेल और सटीक समन्वय पर निर्भर करती है.
dharmpath.com dharmpath