उन्होंने कहा, “त्याग, समर्पण और सेवा की प्रतिमूर्ति हमारे ये पूर्वज हमारे प्रेरणास्रोत हैं। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शो को अपनाना चाहिए।”
वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, “महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य के समर्पण एवं सेवा भाव से हमें सबक लेना चाहिए।”
सपा सरकार ने महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती पर पांच अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इसके अलावा सपा सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों में निषाद, मल्लाह, कश्यप, बिंद, केवट, धीवर, मछुआ व मांझी जातियों को भी अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को अपनी संस्तुति भेजी थी।
dharmpath.com dharmpath