पुलिस के मुताबिक, ललितपुर जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एसपी कार्यालय के नजदीक कुछ लोगों ने एक खंडहर में एक किशोरी को घायल देखा। उन्होंेने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन चाकू से हुए इस मामले में वह बच गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath