लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के राज्यों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाए चलने और बूंदाबादी होने के आसार हैं।
उप्र मौमस विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि शाम तक कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath